BlogNews

फ़िल्म अभिनेत्री के कारण विवादों में घिरे पूर्व विधायक छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

देहरादून।। सहारनपुर की रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला सनावर के साथ संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर खासी फजीहत झेलने के बाद अब पार्टी ने भी ज्वालापुर से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पल्ला झाड़ना ही उचित समझा, आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी ने 6 वर्षो के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है, इस संबंध में जब सुरेश राठौर से बात करने की कोशिश की गई तो पूर्व विधायक ने दिल्ली में व्यस्थ होने की बात कह टाल दिया। बड़ा सवाल यह है कि क्या अब पूर्व विधायक सुरेश राठौर की रविदासाचर्या पीठ बच पाएगी।

आपको बताते चले कि पिछले काफी समय से ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर को सहारनपुर निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपना पति बताते हुए आक्रामक रही, जिसने अभिनेत्री ने ना केवल सुरेश राठौर को निशाना बनाया बल्कि उनके परिवार पर भी खूब कमेंट किये, आखिर दोनों के बीच काफी लंबे समय चली खिंच तान के बाद सहारनपुर में दोनों ने प्रेस वार्ता कर एक दूसरे के साथ संबंधों को सबके सामने कबूल किया।
पूर्व विधायक जी को लगा की अब उनकी जान बची, लेकिन उसके बाद पार्टी की तरफ से सुरेश राठौर को नोटिस दिया गया, जिस पर हालांकि सुरेश राठौर द्वारा जवाब भी दिया गया, परन्तु पार्टी ने अपनी छि छे दर होने के चलते सुरेश राठौर पर कार्यवाही करते हुए उनको पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button