BlogNews

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में निकली भव्य ‘तिरंगा यात्रा’, युवाओं और किसानों में दिखा भारी उत्साह

हरिद्वार। 79 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इन दिनों पूरे देश में स्वतंत्रता पर्व बेहद उल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। शहर हो या गांव, हर क्षेत्र में इस पावन पर्व पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। जहाँ बीते दिनों हरिद्वार शहर में आर्यनगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, वहीं आज हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी देशभक्ति का एक अनूठा रंग देखने को मिला।


​भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं और किसानों ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव पंजन्हेड़ी से लेकर शाहपुर शीतला खेड़ा तक एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल युवाओं और स्थानीय निवासियों में देशभक्ति का जबरदस्त जोश देखने को मिला।


​इस मौके पर शिवा चौहान ने बताया कि हमारी यह तिरंगा यात्रा ग्राम पंजन्हेड़ी से लेकर शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली जा रही है। इस यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है। भारत में रहने वाले सभी धर्मों के लोग—चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख हों या ईसाई—सभी एक हैं। हम अपने सभी ग्रामीण निवासियों, युवाओं और किसान भाइयों को साथ लेकर इस यात्रा को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब देश के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और देश की आन-बान-शान की रक्षा के लिए तत्पर हैं। तिरंगा हमारी जान है और हमारी शान है। मैं क्षेत्रवासियों से अपील करता हूँ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा फहराएं तथा हाथ जोड़कर देश और तिरंगे को नमन करें। जय हिंद, जय भारत।
​तिरंगा यात्रा के दौरान संपूर्ण मार्ग ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गुंजायमान रहा। यात्रा का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सर्वधर्म सद्भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button