Blog

आश्रम में संत के साथ मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात

हरिद्वार। हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र स्थित कमलदास कुटिया आश्रम में संत के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आश्रम में हुई मारपीट की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक संत के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। मामला आश्रम की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देखें वीडिओ

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी हरिद्वार स्थित कमलदास कुटिया आश्रम का है। बताया जा रहा है कि आश्रम की संपत्ति को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है।

कुछ दिन पहले आश्रम के मुख्य महंत ओमप्रकाश शास्त्री ने अपने शिष्य शिव प्रकाश महाराज की चादरपोशी की थी। इसके बाद 24 अगस्त की रात कुछ लोग आश्रम पहुंचे और महंत ओमप्रकाश शास्त्री से बातचीत करने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आश्रम में मौजूद कुछ लोगों ने शिव प्रकाश महाराज के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की यह पूरी घटना आश्रम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

महंत ने आरोप लगाया कि उनके शिष्य को चेला बनाए जाने के बाद दूसरा पक्ष नाराज था। उन्होंने आश्रम की संपत्ति को लेकर दबाव बनाने और उनके शिष्य के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महंत ने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं शिव प्रकाश महाराज की ओर से भी नगर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने आश्रम में घुसकर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अब CCTV फुटेज समेत दोनों पक्षों की शिकायतों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button