

जैविक-आयुर्वेद उत्पादों के साथ साथ कृषि -बागवानी से संबंधित सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार प्रदर्शनी का उद्देश्य-भारत बालियान
हरिद्वार, 20 अगस्त। प्रेमनगर आश्रम में भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की और से आयोजित चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का उद्घाटन होने जा रहा हैं। जिसका उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा किया जायेगा। प्रदर्शित में कृषि, बागवानी से सम्बंधित जानकारी के साथ साथ सरकारी विभागों द्वारा जनता के हित मे चलाई जा रही योजनाओं को के साथ साथ जैविक उत्पादों की महत्ता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही प्रदर्शनी में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली 180 कंपनियों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं।प्रदर्शनी के माध्यम से उत्तराखंड में निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान जैविक उत्पादों के उपयोग से होने वाले लाभ के विषय में आमजन को अवगत कराने के लिए सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा।
गुरुवार को जानकारी देते हुए भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने ने बताया कि शुक्रवार को प्रेमनगर आश्रम के गोवर्धन हॉल में 21 अगस्त से 24 अगस्त तक चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का शुभारम्भ होने जा रहा हैं जिसका उद्घाटन रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान द्वारा किया जायेगा।
भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों से होने वाले लाभ से अवगत कराने के साथ इन उत्पादों के उपयोग को बढ़ाना देना है। उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त उत्पादों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान से बचने के लिए जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश के कौने कौने से कंपनिया है जो इस प्रदर्शनी में आई है प्रदेश में इन्वेस्ट करेंगी।
इस दौरान रोहित तोमर, शरद पांडे व सिद्धार्थ पंवार ने अतिथीयों का स्वागत किया।




