Blog

बड़ी खबर :: कुम्भ 2027:: निरंजनी अखाड़े पहुंचे करोली शंकर महारज, कुम्भ को लेकर हुई बंद कमरे मे चर्चा

हरिद्वार। अखाडा परिषदो कि खींच तान के बिच महानिर्वानी अखाड़े के समर्थन वाले अखाडा परिषद के प्रवक्ता करोली शंकर महारज निरंजनी अखाड़े के समर्थन वाले अखाडा परिषद के अध्यक्ष से मिलने निरंजनी अखाड़े पहुंचे। अखाडा परिषदो मे चल रही वर्चस्व कि लड़ाई के बिच आज गुरुवार को श्री अखाडा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अचानक निरंजनी अखाड़े पहुंचे, जहाँ उन्होंने अखाडा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े से सचिव श्री महंत रविन्द्र पूरी से आगामी कुम्भ के विषय पर विस्तार से चर्चा करी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने बताया कि करौली शंकर महाराज आज उनसे मिलने निरंजनी अखाड़े पहुंचे थे जहां करौली शंकर महाराज ने उनसे मुलाकात कर आगामी कुंभ 2027 को लेकर विस्तृत चर्चा की उन्होंने बताया कि इस मौके पर करौली शंकर महाराज के साथ वरिष्ठ संत बाबा हठयोगी, स्वामी संजय महंत भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button