Blog

कुम्भ से पहले अखाड़ों मे देवताओं को लेकर छिड़ी जंग, नया उदासीन अखाड़े के पंजाब पक्ष मे लगाए गंभीर आरोप

हरिद्वार। कुम्भ मेले से पहले नया उदासीन अखाड़े के साधु संतों में उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। असली नकली संतों के बाद अब असली नकली देवता को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। रविवार शाम को उत्तरी हरिद्वार स्थित आश्रम में नया उदासीन अखाड़ा के पंजाब से आए संतों ने बैठक की और आरोप लगाया कि हरिद्वार में नया उदासीन अखाड़ा में बैठे साधु संत वर्षों से नकली देवताओं की पूजा अर्चना कर रहे हैं और कुंभ मेले में भी नकली देवताओं शाही स्नान करवा रहे हैं। जबकि असली देवता पंजाब में है, जिनकी पूजा होती है। बैठक में निरंजनी गुट वाली अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी और महामंत्री हरिगिरी सहित कई साधु संत उपस्थित रहे। इस अवसर पर नया उदासीन अखाड़ा के सचिव गणेश दास महाराज ने कहा कि जिन संतों ने नकली देवताओं की पूजा और स्नान कराकर असली देवताओं का अपमान किया है। इस बार जूना अखाड़े के साथ असली देवताओं को कुंभ का शाही स्नान कराया जाएगा। वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने इस मामले की पंजाब, उत्तराखंड और यूपी सरकार से जांच कराने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button