BlogNews

मनसा देवी पहाड़ से गिरा मालवा, बाल बाल बच्ची बाइक सवार लोगों की जान, रेलवे ट्रैक हुआ बाधित, देखें वीडियो

हरिद्वार। आपने वह कहावत तो सुनी होगी जाको राखे साइयां मार सके ना कोई ऐसा ही कुछ हरिद्वार में देखने को मिला है जहां मनसा देवी के पहाड़ से मालवा गिरने से बाइक सवार की जान बाल बाल बची है जिसका सीसीटीवी काफी वायरल भी हो रहा है। हरिद्वार में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने हरिद्वार में तबाही मचा दी है। काली मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारी मात्रा में टूटकर गिरे पत्थरों को रेलवे ट्रैक के किनारे लगी लोहे की जालियों ने रोक लिया, जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया। हालांकि, मलबा गिरने से रेल रूट प्रभावित हो गया है और कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button