हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से शिवा को मिल रहा ग्रामीणों का भारी समर्थन


शिवा बन रहे हैं हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से पहली पसंद
हरिद्वार। अगले वर्ष 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी तैयारी को लेकर हर पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जमीनी स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है इसी बीच हरिद्वार जिले की हॉट सीट माने जाने वाले हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से भाजपा के युवा और स्थानीय नेता शिवा चौहान को हरिद्वार ग्रामीण के स्थानीय लोग पहली पसंद मान रहे हैं शिवा चौहान वर्तमान मे भाजपा किसान मौर्चे के जिला मंत्री हैं। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क़ लोगों का कहना है कि वर्तमान में जो कांग्रेस की विधायक है उन्होंने चुनाव जीतने के बाद कभी भी गांव में कम नहीं रखा है और कई बार उनसे संपर्क किए जाने के बाद भी उन्होंने गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है जिसके चलते इस बार वे अपने बीच के युवा को अपनी पहली पसंद मान रहे हैं ग्रामीण का कहना है कि अगर भाजपा शिवा चौहान को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से मौका देती है तो न केवल युवा बल्कि बुजुर्ग भी शिवा चौहान के साथ खड़े होंगे। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव कुंडी के ग्रामीणों ने बैठक कर शिवा चौहान को अपना समर्थन देते हुए कहा है कि अगर भाजपा शिवा चौहान को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से मौका देती है तो कुंडी गांव के सभी ग्रामीण उनको अपना भरपूर सहयोग देंगे। वही ग्रामीणों से इस तरह के समर्थन को देखकर शिवा चौहान का कहना था कि वे क्षेत्र के गांवों में लगातार पहुंचकर वह ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पुरानी कुण्डी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, गांव में जलभराव, राशन कार्ड, आयुष्मान, भूमि के मालिकाना हक, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। शिवा चौहान ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर बिजली संबंधी समस्या के समाधान की पहल कराई। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि भूमि के मालिकाना हक से जुड़े मामलों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर शिवा चौहान ने मौजूदा कांग्रेस विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हुए हैं और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया गया।




