

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही निरंतर जारी

हरिद्वार(विकास चौहान )।जनपद में किसी भी क्षेत्र में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यकनगर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उनके द्वारा राजस्व टीम के साथ पूरनपुर सल्लाहपुर में राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर लगभग 105 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की गई थी,जिसको राजस्व टीम द्वारा ध्वस्त किया गया,इसके साथ ही तीन चक मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को भी मुक्त कराया गया।
उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी है।




