BlogNews

बाणगंगा में जेसीबी और पोकलैंड मशीन से अवैध खनन का आरोप लगाया

हरिद्वार। हरिद्वार प्रेस क्लब में भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर निहंदपुर सुठारी गांव के पास बहने वाली बाणगंगा नदी में अवैध खनन का आरोप लगाया और कहा कि परमिशन की आड़ में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर खनन सामग्री निकाली जा रही है, जिससे नदी और आसपास के क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। संगठन के मीडिया सलाहकार फैजान ने बताया गया कि खनन करने वाले लोग नदी क्षेत्र में गहरे गहरे गड्ढे खोद रहे हैं। इसके साथ ही गरीबों को आवंटित किए गए पट्टों की जमीन भी खोदी जा रही है। अवैध खनन के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। गड्ढों के कारण ग्रामीणों की जान भी जा चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन के अधिकारी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कहा कि प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और अवैध खनन पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। खनन केवल सरकार की तय नीतियों और नियमों के अनुसार ही कराया जाना चाहिए, ताकि पर्यावरण और स्थानीय लोगों की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने मांग की कि सरकारी भूमि पर आवंटित किए गए पट्टों की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान प्रेस वार्ता में आदिल हसन, गुलजार और मोहम्मद खालिद भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button