BlogNews

मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे राज्य मंत्री पुलिस के रोकने पर भड़के, कहा माफ़ी मांगे एसपी सिटी

उत्तराखंड कि मित्र पुलिस आम जन कि क्या ही मित्र बनेगी जब मुख्यमंत्री का स्वागत करने हेलीपेड पहुंचे उत्तराखंड के राज्य मंत्री को ही पुलिस के आला अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कि सुरक्षा का हवाला देते हुए दूर कर दिया गया जिससे राज्य मंत्री खासा नाराज हो गए जिसके बाद आला अधिकारियो ने राज्य मंत्री को समझाने का प्रयास किया जिसके बाद राज्य मंत्री ने अपने साथ हुई बदसलुकी कि शिकायत मुख्यमंत्री से भीं करी।

दरअसल आज सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर थे जहाँ उनके स्वागत के लिए राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि हेलीपेड पहुंचे जहाँ सुरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस के द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री के पास नहीं जाने दिया गया जिसके बाद राज्य मंत्री एसपी सिटी से खासा नाराज दिखाई दिए और वायरल वीडियो में राज्य मंत्रि बार बार एसपी सिटी को माफी मांगने की बात कहते नजर आए । हालांकि इसके बाद जिले के कई आला अधिकारियों ने मंत्री महोदय को मनाने का बहुत प्रयास किया इसके बाद जब मुख्यमंत्री उनसे मिले तो उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से एसपी सिटी की शिकायत भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button