BlogNews

मास्टर प्लान 2026 लागु ना होने से रूक रहीं विकास योजनाए

आपत्तियों के निस्तारण ना होने के चलते लागु नहीं हो पर रहा मास्टर प्लान

हरिद्वार। हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण को एक जनवरी 2026 से नये मास्टर प्लान को लागु करना था, जो अभी तक नहीं हो पाया हैं जिस कारण सही नियमो के आभाव में अवैध कॉलोनीयों ओर नक्शा पास करए बिना निर्माण करते है जो बाद में ध्वस्तिकरण का कारण बनता हैं। समय कि मांग के अनुसार प्राधिकरण द्वारा पहले तो धर्मनगरी के विकास को ध्यान में रखरे हुए नये मास्टर प्लान 2026 को तैयार किया गया था जो गत एक जनवरी 2026 से लागु होना था परन्तु किन्ही कारणों से यह मास्टर प्लान अभी तक लागु नहीं हुआ हैं जिसकारण भविष्य को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान 2026 में जो बदलाव किये गए थे वो भी लागु ना होने के चलते कई नई योजनाए रूकी हुई हैं। हालांकि जब प्राधिकरण के अधिकारियो से इस सम्बन्ध में जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि चुकी मास्टर प्लान लागु होने से पूर्व लोगों से आपत्तियाँ मांगी गई थी जिसके सापेक्ष कुछ लोगों द्वारा नये मास्टर प्लान में आपत्तियाँ कि गई हैं, अतः मामला अभी विचाराधीन हैं जिस कारण नया मास्टर प्लान अभी लागु नहीं हो पाया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button